छपरा, मार्च 13 -- परसा । स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पचलख डीह से एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी के पास से प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 6 लीटर 400 मिली देसी शराब बरामद की गयी। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार की दोपहर बाद जेल भेज दिया गया। बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, आठ लोगों पर प्राथमिकी दिघवारा, नि.सं.। कार्यपालक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल छपरा पूर्वी के आदेश पर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा दिघवारा की टीम ने शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। कनीय विद्युत अभियंता राजेश रंजन के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में जांच की गई, जिसमें आठ लोगों को मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया। सभी के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.