मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर नौ शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। इसके ठिकाने से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज भेज दिया गया। एक आरोपित नाबालिग है। उसे पर्यवेक्षण गृह में भेजा गया। उसपर चोरी और लूटकांड का केस मीनापुर थाना में पूर्व से दर्ज है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि मीनापुर के गजाईचक के अमित कुमार को एक बाइक और छह कार्टन शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसपर आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसके अलावा शेरपुर से रोशन कुमार को 24 कार्टन उत्तर प्रदेश निर्मित शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने घर के पीछे खाली जगह में पर्दा घेरकर शराब को स्टाक कर रखा था। गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर शराब बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.