लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना में शराब के नशे में हुए विवाद में दो युवकों ने फाइनेंस कर्मचारी ज्ञानेंद्र सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने से ज्ञानेंद्र बेहोश हो गया तो आरोपी उसे उसी की डिजायर कार की पिछली सीट पर डालकर करीब तीन से चार घंटे तक इलाके में घूमते रहे। बाद में शव समेत कार को सालेह नगर में लावारिस छोड़कर फरार हो गए। कार में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और भौतिक साक्ष्यों की मदद से 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन उर्फ चाइना पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द्र पासी और जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र बुद्धू लाल के रूप में हुई है। दोनों भदरूख, बंगला बाजार, थाना आशियाना, लखनऊ के रहने वाले ...