बदायूं, अप्रैल 22 -- शराब को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए गए। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर कलां निवासी बबिता देवी पत्नी दुर्वेश ने तहरीर देकर बताया कि गांव के राधे पुत्र गंगाराम उसके पति को शराब पिलाने को लेकर विवाद करने लगा। विरोध करने पर राधे ने गाली-गलौज की। आरोप है कि राधे व बेचे पुत्र राधे ने बबिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। बचाने पहुंची सास श्रीदेवी को भी पीटा गया। इसी दौरान मुनेश, मुकेश व ग्रीश पुत्रगण नत्थू भी मारपीट में शामिल हो गए। सभी आरोपियों के खिलाफ छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- महिला को घर में घुसकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश...