शराब के लिए रुपये न मिलने पर पिता को पीटकर मार डाला
महोबा, मई 18 -- खन्ना, संवाददाता। शराब के लिए रुपये न देने से आग बबूला बेटे ने पिता पर लोहे की राड से हमला बोलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपति मौके से रफू चक्कर हो गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शव का पंचनामा भरकर कराया पोस्टमार्टम। थाना क्षेत्र के ग्योडी गांव निवासी 70 वर्षीय रामाधीन वर्मा का पुत्र सुंदरलाल शराब का लती था। शराब के लिए सुंदरलाल ने पिता रामाधीन से रुपयों की मांग की। पिता के मना करने पर आग बबूला सुंदरलाल रात्रि में पशुबाड़ा में लेते पिता के पास गया और गाली गलौच कर लोहे की राड से हमला बोल दिया। मारपीट करने के बाद कलयुगी पुत्र मौके से रफूचक्कर हो गया। आस पास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रामधी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.