महोबा, मार्च 17 -- श्रीनगर, संवाददाता। शराब के लिए रुपये न मिलने से आग बबूला शराबी ने पत्नी की सिलबट्टे से हमला बोलकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाई के पास गया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मृतिका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना क्षेत्र के भंडरा गांव के लोधी खोड़ा निवासी राम सिंह राजपूत शराब का आदी है। सोमवार की रात्री रामसिंह राजपूत का अपनी पत्नी 36 वर्षीय पवन के साथ विवाद हो गया। शराब के लिए पैसा की मांग कर रहे पति ने रुपये न मिलने पर पत्थर से पत्नी के सिर पर हमला बोल दिया। सिल बट्टा से हमला के बाद मंगलवार को सुबह आरोपित अपने बड़े भाई राजू राजपूत के पास खेत गया और पत्नी की हत्या करने की बात कही तो भाई के पैरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.