शराब के लिए रुपये न मिलने पर पत्नी को पीटा
महोबा, अगस्त 28 -- श्रीनगर, संवाददाता। शराब के लिए रुपये न मिलने से आग बबूला युवक ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर केआधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। श्रीनगर के मनोहरगंज निवासी सावित्री ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त को पति रतन ने शराब के लिए 500 रुपये की मांग की। रुपये न देने पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी से हमला से उसके सिर, हाथ और चेहरे पर गहरी चोट आ गई। सास पाना, ननद भागवती ने हाथ पैर पकड़ और पति ने मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.