हमीरपुर, फरवरी 14 -- बिवांर। छानी बुजुर्ग गांव के सुरेश कुमार ने थाना में तहरीर देकर बताया कि परिवार में शादी समारोह का आयोजन था। जिसमें शामिल होने के लिए उमरी गांव के रिश्तेदार राजू और संतोष पुत्रगण शंकर अपने पुत्रों के साथ आए हुए थे। दोनों ने शराब पीने के लिए सुरेश से रुपयों की मांग करने लगे। रुपये देने से इंकार करने पर दोनों भाइयों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। जिससे उसके दाहिने हाथ के कंधा में फैक्चर हो जाने की आशंक पैदा हो गई। पड़ोसियों ने आकर बीच बचाव किया। पिता के साथ आए सुरेश ने दोनों पुत्रों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई अंकित बैसला ने बताया कि उसकी मिली तहरीर पर जांच का कार्य कर दोनों पुत्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.