अलीगढ़, अप्रैल 2 -- इगलास, संवाददाता। शराब के लिए रुपए न देने पर नामजदों ने ट्रैक्टर ट्राली चालक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया और भविष्य में पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरन सिंह पुत्र मित्तर सिंह निवासी नगला बलराम थाना इगलास ने अपनी तहरीर में कहा है कि 23/24 की रात वह जीजी कोल्ड स्टोर में आलू रखकर वापस लौट रहा था तभी गांव खेड़िया गुरुदेव के पास संजय पुत्र योगेंद्र, विनोद पुत्र दर्शन लाल निवासी नगला फलाहार व सतीश पुत्र भोले के रिश्तेदार शराब पीकर सड़क पर खड़े थे।ट्रैक्टर रोककर शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर जान से मारने की नीयत से बुरी तरह लात घूंसों से मारपीट कर दी जिससे उसके गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर वहां से जिल...