कानपुर, मार्च 27 -- महाराजपुर में बीते गुरुवार की देर शाम को आरोपितों ने ई रिक्शा चालक को रोका और शराब के लिए रुपये मांगे। मना करने पर आरोपितों ने गालियां देते हुए रॉड से पीट दिया। पीड़ित ने महाराजपुर थाने में शिकायत की है। महाराजपुर के सलेमपुर गांव निवासी विमल कुमार ई रिक्शा चालक हैं। उनके अनुसार बीते गुरूवार की देर शाम को वह रिक्शे में सवारी लेकर कर्बी गांव जा रहे थे। तभी ठेके पास पहुंचते ही गांव के कुछ आरोपितों ने उन्हें रोक लिया और शराब के लिए रुपये मांगने लगे। रुपये देने से मना किया तो आरोपितों ने गाली गलौज कर जाति सूचक शब्द कहे। फिर लोहे रॉड और लात घूंसों से बुरी तरह से पीटा। इस दौरान बीच बचाव करने पर पीड़ित के एक साथी को भी आरोपितों ने मारा। घटना के बाद पीड़ित ने महाराजपुर थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मा...