बाराबंकी, मार्च 8 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली के नहरवल गांव में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर विपक्षी ने दंपति को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नहरवल गांव निवासी राहुल पुत्र राजेन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर होली के पर्व के दिन विपक्षी रंजीत यादव, उसका बहनोई ने दारू पीने के लिये रुपये मांगे थे। मना करने पर गाली देने लगा। विरोध पर मारपीट पर उतारू हो गए। लोगों ने बीच बचाव किया। इसके कुछ देर बादरंजीत यादव व उसका बहनोई व पिता साधूराम वापस आए और घर में घुसकर मारपीट की। बचाने पहुंची उसकी पत्नी को भी मारपीट की। आरोप है कि विपक्षी ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...