कानपुर, मई 7 -- कानपुर, संवाददाता। कर्नलगंज में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर दबंगों ने युवक को पीटा। घटना के बाद पुलिस से शिकायत करने जा रहे चाचा-भतीजे को फिर आरोपितों ने रोककर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। न्यू ईदगाह कालोनी निवासी आदित्य गौतम के अनुसार बीती तीन मई की रात को वह खाना खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक लेने निकले थे। लौटते वक्त घर के पास इलाके में रहने वाले समीर उर्फ बाबू ने रोककर शराब के लिए रुपये मांगे। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, तीन नामजद पर मुकदमा शोर-शराबा सुनकर चाचा शिवम और मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपित भाग निकला। मौके पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने थाने जाकर शिकायत करने की सलाह...