शराब के लिए रुपए नहीं देने पर युवक से मारपीट, प्राथमिकी
देवघर, जून 11 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के जनकपुर चौक के समीप शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर देने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पतारडीह गांव निवासी पीड़ित सोनू कुमार शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बीते शनिवार की देर रात वह घरेलू सामान खरीदने जनकपुर चौक पहुंचे थे। उसी दौरान अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रहे थे, तभी सफेद रंग की एक कार में सवार तीन लोग वहां पहुंचे व गाड़ी रोक दी। आरोप है कि कार से उतरे कुंडा थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना यादव और बजरंगी यादव ने शराब पीने के लिए दो हजार रुपए की मांग की। रुपए देने से इंकार करने पर दोनों आरोपितों ने गाली-ग्लौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.