नैनीताल, अप्रैल 7 -- कैलाश नेगी, गरमपानी। रातीघाट में शराब की दुकान के विरोध में चल रहे आंदोलन को मंगलवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का भी समर्थन मिल गया। महिलाओं के समर्थन में व्यापार मंडल के पदाधिकारी धरने में शामिल हुए और दुकान को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल ने कहा, कि व्यापार मंडल पूरी मजबूती के साथ क्षेत्रीय महिलाओं के साथ खड़ा है और किसी भी स्थिति में रातीघाट में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने कहा यह सिर्फ महिलाओं का नहीं, पूरे क्षेत्र के सम्मान और भविष्य का सवाल है। व्यापार मंडल जनभावनाओं के साथ है और जब तक दुकान बंद नहीं होती, हमारा समर्थन और संघर्ष जारी रहेगा। शराब की दुकान से क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.