वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी, हिटी। भुल्लनपुर (मंडुवाडीह) क्षेत्र में सोमवार शाम नशेड़ी पुत्र ने शराब के लिए पैसे न देने पर ईंट से सिर कूंचकर मां की हत्या कर दी। इससे पहले उसने लाठी-डंडे और राड से हमला भी किया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कादयान, एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा और मंडुवाडीह प्रभारी ने मौका-मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम भुल्लनपुर निवासी घनश्याम नशे में घर पहुंचा। उसने अपनी मां 65 वर्षीया शीला देवी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। उन्होंने इनकार कर दिया। इससे वह आगबबूला हो गया। उसने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। उसने राड और लाठी-डंडे से उनके ऊपर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। इस बीच, उसने ईंट से उनका सिर कूंच दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.