शराब के लिए पैसे न देने पर देवर ने पीटा, केस दर्ज
गोंडा, जून 18 -- खरगूपुर। शराब के लिए पैसे न देने पर महिला की उसकी देवर ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। देवरहना गांव की चांदनी सोनकर ने बताया कि उसका देवर खेमराज बुधवार देर रात उसके कमरे में घुसकर पैसे मांगने लगा। रुपए देने से मना करने पर देवर और सास मायावती ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके देवर व सास के विरुद्ध हमला व धमकी सहित अन्य मामले में रिपोर्ट दर्ज कर घायल को स्थानीय सीएचसी भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.