दुमका, जून 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर 51 वर्षीय अधेड़ गंगा हांसदा ने नाराज होकर कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना रविवार की सुबह में मसलिया थाना अन्तर्गत शहरजोरिया गांव में हुई। परिजन जीवित होने की आस में अधेड़ को इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए,पर अस्पताल के चिकित्सकों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद ने सामाजिक व संगठनात्मक उद्देश्यों को हासिल करने को लेकर की चर्चाघटना के विवरण परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह में गांव में आम सभा हो रही थी। गंगा हांसदा भी आम सभा में शामिल होने के लिए गया था,पर कुछ ही देर बाद वह घर वापस आ गया और अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। पैसे नही...