कोडरमा, अप्रैल 30 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में बुधवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान ममता देवी (पति- भीम दास), निवासी नावाडीह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, भीम दास के गोतिया में शादी समारोह था। इसी दौरान आरोपी पति ने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे की मांग की। पत्नी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार से ममता देवी का गला रेत दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल, कोडरमा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.