हरिद्वार, दिसम्बर 29 -- शराब पीने के लिए रुपये देने से मना करने पर एक युवक को बेरहमी से पीटा गया, उससे नकदी लूटी गई, लोहे की रॉड से सिर पर जानलेवा वार किया गया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित को मजबूर होकर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी, तब जाकर सोमवार को कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। अहबाबनगर कड़च्छ ज्वालापुर निवासी 27 वर्षीय शाकिम खान के अनुसार, 19 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर से पुल जटवाड़ा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धीरवाली ज्वालापुर स्थित बैरियर नंबर पांच के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद सागर और राजन पुत्र महेंद्र, अनिकेत उर्फ खजला पुत्र नाथी, प्रदीप और उनके दो साथियों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने शराब पीने के लिए पांच हजार रुपये मांगे। शाकिम के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.