बेगुसराय, जनवरी 25 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव में शनिवार की शाम दबंगों ने सरस्वती पूजा करने वाले नाबालिग छात्रों से शराब पीने के लिए पैसा मांगा। पैसा देने का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी डंडे से बेरहम तरीके से नैतिक कुमार की जमकर पिटाई कर दी। उसे बचाने आये तीन अन्य छात्रों को भी जमकर पिटाई की गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम ने जख्मी हालत में चारों को उठाकर पहले पीएचसी में भर्ती कराया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इनमें से नैतिक समेत तीन का इलाज सदर असपताल तो एक का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। जख्मी नैतिक पपरौर निवासी संजय पाठक का पुत्र है। वह अपने ननिहाल रामदीरी नकटीटोल गांव में रहता है। जख्मियों में प्रकाश ठाकुर का पुत्र आकाश कुमार, अनिल कुमार पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.