पीटीआई, मई 29 -- हाथ पर क्राइम (Crime) शब्द का टैटू और आपराधिक मानसिकता से प्रभावित नाबालिग को एक शख्स की मोटरसाइकिल को आग लगाकर फूंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि नाबालिग ने शख्स से शराब खरीदने के लिए मोटरसाइकिलन मांगी थी और जब शख्स ने इनकार कर दिया तो आरोपी ने अन्य दो साथियों के साथ बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की तो उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता का नाम सुबेदार है और घटना आदर्श नगर इलाके की है। नाबालिग लड़के ने सुबेदार से मोटरसाइकिल मांगी थी ताकि वह शराब खरीदने जा सके। सुबेदार के मना करने पर तीन नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर बदले की भावना से मोटरसाइकिल को ही आगे के हवाले कर दिया।' यह भी पढ़ें- 'वो गंदा आदमी है'. दो बेट...