हमीरपुर, अप्रैल 2 -- हमीरपुर। शराब के लती युवक ने बीती रात गांव के बाहर आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचा दिया। कुरारा थानाक्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी 45 वर्षीय रमेश निषाद ने बुधवार की देर रात करीब 11 बजे गांव के बाहर आम पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई केशबाबू ने बताया कि उसका छोटा भाई रमेश अविवाहित था और शराब का लती था। उसने अपने हिस्से की खेती भी बेच दी थी। बुधवार की रात उसका शव गांव के बाहर आम पेड़ में लटकता मिला। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक शराब का आदी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...