औरैया, अक्टूबर 4 -- औरैया, संवाददाता। मलकपुर गांव में 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या उसके बड़े बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर की थी। एसपी अभिषेक भारती के मुताबिक आरोपी ने गुस्से में मां को कई बार जमीन पर पटका, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी को चिरुहूली पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।

घटना का खुलासा एसपी अभिषेक भारती ने एसपी कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि 26 सितंबर को डायल-112 पर मलकपुर गांव में वृद्धा का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो 70 वर्षीय देवी का शव उनके छोटे बेटे वीर सिंह के मकान में पड़ा था। उनके सिर से खून बह रहा था। वृद्धा मकान में अकेली रहती थीं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के...