जहानाबाद, मई 16 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब बेचने और पीने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान में पुलिसकर्मियों ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट कर निर्मित शराब भी जप्त की। पकड़े गए लोगों में दो की गिरफ्तारी मखदुमपुर थाना, दो पाली और एक - एक व्यक्ति सिकरिया और ओकरी थाना क्षेत्र से हुई हैं। शराब का सेवन करने का सभी पर आरोप है। पुलिसकर्मियों ने छापेमारी के क्रम में 12 लीटर निर्मित शराब जब्त की। धंधेबाजों के द्वारा छिपाकर रखा हुआ करीब 625 किलो जावा महुआ जप्त कर नष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...