मधुबनी, अप्रैल 22 -- बेनीपट्टी/झंझारपुर। बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में अनुकंपा पर कार्यरत लिपिक साकेत कुमार सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को दस हजार रूपये धूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ धकजरी गांव के बिचौलिया परमानंद झा भी गिरफ्तार किया गया। लिपिक साकेत कुमार झंझारपुर के लखनौर थाना के गंगापुर पंचायत के दइया खरबाइर गांव का रहने वाला है। बेनीपट्टी अंचल में नाजिर के पद पर रहे पिता विजय सिंह की वर्ष 2016 में आकस्मिक निधन पर इन्हें अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। मधेपुर अंचल में पदस्थापना के समय शराब पीने के एक मामले में वे निलंबन हुआ था। बाद में निलंबन वापसी पर बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय में पदस्थपित किया गया था जहां विभागीय कार्रवाई के तहत उन्हें डीएम ने बर्खाश्त कर दिया था। यह भी पढ़ें- अंचल क्लर्क और बिचौलिया 10 हजार रिश्वत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.