शराब के पैसे न मिलने पर बेटे ने मां की हत्या का किया प्रयास, मचा हड़कंप
औरैया, अप्रैल 24 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने अपनी ही मां की हत्या का प्रयास कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार कंधिया गांव निवासी 45 वर्षीय गीता देवी पत्नी वीरेन्द्र कुमार से उनके बड़े बेटे अनिल कुमार ने रात करीब 11 बजे शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे न देने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में बेटे ने दुपट्टे से मां के गले में फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला की चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.