मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- सिखेड़ा /जानसठ । शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सिखेड़ा के गांव भंडूरा निवासी 25 वर्षीय प्रिंस उर्फ बचन पुत्र मूलड उर्फ शीशपाल शराब पीने का आदी था। शुक्रवार रात लगभग 9 बजे वह अपनी पत्नी सोनी से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पत्नी ने पैसे देने से इंकार कर दिया, जिसकों लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद प्रिंस नाराज होकर घर से चला गया। रात्रि में ही प्रिंस जंगल में गांव जट मुझेड़ा वाले रास्ते पर खड़े पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। शुक्रवार रात को ही वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों ने पेड़ से लटके हुए प्रिंस को देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने फंदे पर लटके यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.