गोरखपुर, मार्च 29 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर प्रथम टोला महुई में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शाम के समय घर पर बैठे थे। तभी गांव का अजय कुमार उनके घर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे न होने की बात कहने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और उन्हें जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी आंख और कमर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।वहीं, दूसरे पक्ष से अजय कुमार की मां आशा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आर...