शराब के नशे में हैवान बना पिता, तीन वर्षीय मासूम बेटी को पटककर किया लहूलुहान
औरैया, जून 19 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरुखुंदा में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी ही तीन वर्षीय बेटी को बेरहमी से जमीन पर पटक दिया और उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल मासूम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार गुरुखुंदा निवासी शशिवेंद्र जाटव पुत्र परशुराम का अपनी पत्नी सुमन देवी 32 के साथ दो बीघा कृषि भूमि को गिरवी रखने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक शशिवेंद्र शराब का आदी है और आए दिन नशे में घर पहुंचकर पत्नी एवं बच्चों के साथ मारपीट करता रहता है। शुक्रवार सुबह भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। देखते ही देखते कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.