शराब के नशे में हुड़दंग करते चार पकड़े
काशीपुर, मार्च 2 -- काशीपुर। होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर काशीपुर कोतवाली पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने चार लोगों शराब के नशे में हुड़दंग करते पकड़ा। रविवार की शाम कोतवाली काशीपुर पुलिस ने होली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। यहां कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को शराब के नशे में हुड़दंग करते पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस चारों को कटोराताल चौकी लाया गया। यहां चारों को हिदायत देकर पुलिस एक्ट में चालान कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.