जहानाबाद, अप्रैल 26 -- काको ,निज संवाददाता। एसपी अपोजित लोहान के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में काको थाने की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा मचाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गस्ती के क्रम में थाना क्षेत्र से मीरा बिगहा गांव निवासी परमजीत कुमार, लोदीपुर गांव निवासी कृष्णा कुमार तथा मरसुआ गांव निवासी छोटू कुमार को शराब के नशे में हंगामा मचाते पकड़ा गया है जिनकी जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद इन सभी लोगों पर उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर अग्रेतर कारबाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.