पूर्णिया, जून 15 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की मेडिकल जांच में अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि रविवार की शाम नियमित गश्ती के दौरान पुलिस को एक युवक के शराब के नशे में उत्पात मचाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत गणेशपुर गांव निवासी असरारुल के 28 वर्षीय पुत्र मो. रईश के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- शराब पीकर हंगामा कर रहा एक गिरफ्तार पुलिस द्वारा कराई गई मेडिकल जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि...