छपरा, मार्च 7 -- तरैया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने पट्टी पचड़ौर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में योगेंद्र राय और जितेंद्र राय शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध स्थानीय थाने में आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बाइक की टक्कर में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव के पास एसएच-73 मुख्य सड़क पर हुई बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है। उनका इलाज तरैया रेफरल अस्पताल में चल रहा है। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में स...