जहानाबाद, अप्रैल 14 -- काको, निज संवाददाता। शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग शराब के नशे में उत्पात मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के लालमन बीघा निवासी कबीर प्रसाद एवं रामाशीष यादव, पटना जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हसपुरा गांव निवासी साहुल कुमार एवं राजा कुमार तथा अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के नरगा गांव निवासी दीपक कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.