बक्सर, अप्रैल 19 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बाजार समिति रोड में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह किसी ने सूचना दी कि बाजार समिति रोड में दो लोग शराब पीकर हो-हंगामा कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भागने लगे। हालांकि पकड़े गए। दोनों ने शराब पी रखी थी। जांच में इसकी पुष्टि भी हुई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम धीरज राय निवासी बाजार समिति रोड और अभिषेक चौधरी निवासी मल्लाह टोली बताया। यह भी पढ़ें- बाइक से शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.