बक्सर, जून 28 -- नावानगर। सोनवर्षा पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामनगर हाता व मौडीहा गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मणियां गांव निवासी अमित कुमार, रामनगर गांव निवासी मनीष कुमार, भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी मनोज कुमार गुप्ता व मौडीहा गांव निवासी विनोद कुमार बिंद के रूप में हुई है। सोनवर्षा पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दूरभाष पर सूचना दी गई, कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर चारों लोगों को हिरासत में लेकर नावानगर सीएचसी में मेडिकल जांच कराई गई। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोग गिरफ्तार जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद चारों को कोर्ट भेज दिया गया। ( नावान...