किशनगंज, मई 17 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के रूईधासा प्रेमपुल के पास शुक्रवार की रात्रि को डायल-112 टीम ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार डायल-112 में तैनात पुलिस टीम शुक्रवार रात अपने दल-बल के साथ गश्ती पर थी। इसी दौरान देर रात्रि को सूचना मिली कि प्रेम पुल के पास एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति शराब के नशे में हो-हंगामा करता मिला। आरोपी युवक को पकड़ कर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के बाद शराब सेवन की पुष्टि हुई। जिसे पकड़ कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...