जहानाबाद, फरवरी 13 -- काको, निज संवाददाता। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने खलिसपुर गांव निवासी सुदर्शन लाल यादव को सार्वजनिक स्थल पर उत्पात मचाते हुए पकड़ा। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच की, जहां मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.