मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज स्थान के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। सभी के खिलाफ नगर थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। केस में बताया गया है कि दारोगा रविकांत दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम शराब धंधेबाजों के विरुद्ध छापेमारी करने निकली थी। इसी दौरान सोमवार रात करीब 10.40 बजे सूचना मिली कि चतुर्भुज स्थान के पास कुछ युवक नशे में राहगीरों को परेशान करते हुए हंगामा कर रहे हैं। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची आरोपित भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। इसमें मिठनपुरा का मो. फिरोज, कंबल साह मजार के पास का मो. शहजाद, हाफिज साह चौक का मो. परवेज और चौहान चौक का सिकंदर बरसी शामिल है। ब्रेथ एनलाइजर जांच में सभी में शराब पीने की पुष्टि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.