दरभंगा, अप्रैल 5 -- कमतौल। थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुधिया निवासी विष्णु यादव के रूप में हुई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से पकड़ लिया। जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में प्रस्तूत करने के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...