मधुबनी, जनवरी 3 -- पंडौल। सकरी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा करने के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में सकरी थाना की एस आई प्रतिमा कुमारी ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि घटना की रात वह गश्ती ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि भवानीपुर उगना महादेव मंदिर के समीप डोमा चौक पर एक व्यक्ति शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उक्त व्यक्ति को हंगामा करते हुए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम इंदल सदाय बताया। पुलिस के अनुसार उसके मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.