सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सुरसंड। शराब के नशे में हंगामा कर रहे आठ व्यक्ति को भिट्ठा थाने की पुलिस ने बुधवार को भिट्ठामोड़ मुख्य चौक के निकट गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार एसआई भवानी कुमारी व पीएसआई प्रीति कुमारी के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के छोटकी भिट्ठा वार्ड 14 निवासी जयनारायण महतो के पुत्र श्याम सुंदर महतो, वार्ड 13 निवासी सोगरथ साफी के पुत्र गोपाल कुमार, हनुमान नगर वार्ड 12 निवासी परमेश्वर यादव के पुत्र जितेंद्र यादव, नवाही वार्ड चार निवासी स्व. विंदेश्वर झा के पुत्र हरिदयाल झा, चोरौत थाना क्षेत्र के यदुपट्टी वार्ड दो निवासी स्व. शंभू कापर के पुत्र चंदन कुमार, वार्ड एक निवासी विष् णुदेव कापर के पुत्र जितेश कापर, गुंदेश्वर चौधरी के पुत्र अजय चौधरी व सुरसंड थानांतर्गत नगर पंचायत वार्ड नौ निवासी...