मैनपुरी, मार्च 7 -- पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने अपनी पत्नी के साथ शराब के नशे में मारपीट कर दी। मारपीट से पत्नी घायल हो गई। दर्द से कराहती पत्नी को लेकर सिपाही पति ही अस्पताल पहुंचा। जहां उसे उपचार दिया गया। शनिवार की शाम जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सिपाही ज्ञानेंद्र गौतम शराब के नशे में अपनी पत्नी अनीता गौतम को लेकर पहुंचा। सिपाही के साथ उसकी मां भी थी। पत्नी दर्द से कराह रही थी। सिपाही अपने आपको पुलिस लाइन में असलाह इंचार्ज बता रहा था। वह नशे में 20 रुपये निकालकर पर्चा काटने की बात कहने लगा। तभी स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे रुपये न लगने और निशुल्क इलाज की व्यवस्था होने की बात कही। सिपाही ने कहा कि उसने शराब के नशे में अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी। जिससे वह घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...