जहानाबाद, अप्रैल 23 -- पुलिस ने आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर के गौरक्षणी मोहल्ले में शराब के नशे में ससुर ने ही बहू को बेरहमी से पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गया जिले की रहने वाली सुनीता देवी की शादी गौरक्षणी मोहल्ला स्थित संजय पंडित से हुई थी। सुनीता के दो छोटे बच्चे भी हैं। लेकिन, उसका पति उसे छोड़कर फरार हो गया है। महिला ने बताया कि बच्चे के पालन-पोषण करने के लिए वह जीविका समूह योजना से कर्ज लेकर सब्जी बेचने का काम करती है। घायल महिला ने बतायी कि वह किसी तरह सब्जी बेचकर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। यह उसके ससुर को नागवार गुजरता है। इसी बात को लेकर उसके ससुर नगीना पंडित द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। सड़क पर उसे इतना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.