मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- जानसठ। कस्बे में महिला अस्पताल के सामने एक व्यक्ति शराब के नशे में पड़ा हुआ था। कस्बे के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब पीकर महिला अस्पताल के बराबर में सार्वजनिक शौचालय के पास पड़ा हुआ है। जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि कस्बा निवासी सुशील ने उसे सीएचसी जानसठ में भर्ती करवा दिया है। जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की रात को ही उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पूछताछ करने पर उसकी पहच...