शराब के नशे में विवाद के बाद खूनी संघर्ष, कई घायल
अयोध्या, जून 4 -- जाना बाजार, संवाददाता। शराब की नशे में हुई तू-तू मै-मै देखते देखते ही खूनी संघर्ष में बदल गई। बीती रात जमकर हुई इस मारपीट में आधे दर्जन से ज्यादा लोग लहू लुहान हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची हैदरगंज पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमवा कला पहुंचाया जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने तहरीर लेकर एक एससीएसटी एक्ट के साथ मारपीट सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है। घटना थाना क्षेत्र हैदरगंज ग्राम पंचायत पचगवां की है। आरोप है कि बुधवार की देर रात करीब 10 बजे गांव के पास सड़क पर शराब के नशे में विपक्षी रामनारायण यादव गली दे रहे थे। इसी बात को लेकर दलित परिवार के कृपा शंकर से विवाद होने लगा। किसी तरह द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.