अमरोहा, फरवरी 23 -- मंडी धनौरा। क्षेत्र में शराब के नशे में दो युवकों ने विधायक की गाड़ी पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। रविवार की देर रात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा अपने वाहन द्वारा धनौरा से अमरोहा जा रहे थे। रेलवे फाटक के निकट पीछे से दो युवक शराब के नशे में बाइक पर सवार होकर आए और उनकी बाइक विधायक के वाहन से टकरा गई। विधायक के चालक व गार्ड ने गाड़ी से उतरकर दोनों युवकों को फटकार लगाई तो उन्होंने विधायक की गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी भी थाने पर पहुंच गए। एसएसआई सतीश मौर्य ने बताया कि पकड़े गए युवकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.