फिरोजाबाद, जनवरी 2 -- थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में गुरुवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है थाना लाइन पार के रामनगर निवासी 40 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र श्री भगवान एक कारखाने में काम करता था। वह अविवाहित था। परिजनों की माने तो वह शराब पीने का आदी था। उसने गुरुवार की रात शराब के नशे में फांसी लगा ली। जिसकी जानकारी परिजनों को काफी देर से हुई, लेकिन तब तक सुभाष की मौत हो चुकी थी। पुलिस शव जिला अस्पताल लेकर आई तथा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...