एटा, अप्रैल 17 -- शराब पीते समय रुपये को लेकर हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने मिलकर युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है। सीओ अलीगंज राजेश कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि गुरुवार सुबह गांव नगला धंपी जैथरा में खेत में युवक का शव मिला था। उसकी पहचान जितेन्द्र पुत्र सौदान निवासी नगला बंजारा छोकरिया के रुप में हुई थी। मामले में मृतक के भाई रामकिशन पुत्र सौदान सिंह ने आरोपी विनोद पुत्र हवा सिंह, भूरे सिंह पुत्र महावीर निवासी नगला धम्पी थाना जैथरा पर घर से बुलाकर ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया है कि मृतक ने आरोपी भूरा का भूसा बेंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.