बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। शहर के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में खट्टा प्रहलादपुर गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी ने शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली मकान की दीवार में लगी, साथ ही पास में ही खड़ी एक बच्ची छर्रे लगने से घायल हो गई। घायल बच्ची को अस्पताल में उपचार दिलवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी सेवानिवृत्त फौजी को बंदूक और 11 कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी संतराम शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में रहता है। मोहल्ले की रहने वाली निगम शर्मा ने बताया कि उसका पति आदित्य शर्मा कोल्ड ड्रिंक का सप्लायर है। उनकी आठ वर्षीय बेटी अवन्या शर्मा कक्षा दो में पढ़ती है। मंगलवार की शाम अवन्या घर के दरवाजे पर खड़ी थी। बताया कि तभी फायरिंग की आवाज सुनाई दी। बेटी के रोने पर वह कमरे से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.